फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दो दिन में 11,602 श्रद्धालुओं ने किए मां चंडी के दरबार के दर्शन

विज्ञापन
श्री मचैल माता यात्रा 25 जुलाई को उत्साह के साथ शुरू हुई तीन दिनों में  हज़ारों तीर्थयात्रियों 
विज्ञापन
- मचैल माता की यात्रा को लेकर काफी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। मचैल माता यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जोश बरकरार है। आधिकारिक तौर पर यात्रा विगत 25 जुलाई से शुरू हुई थी। दो दिन में 11,602 श्रद्धालु मां चंडी के दरबार में शीश नवा चुके हैं।
पहले दिन दर्शन करने वाले तीर्थ यात्रियों में पुरुषों की संख्या 3861, महिला 776, बच्चे 307 के साथ कुल आंकड़ा 4,944 रहा। इसी प्रकार दूसरे दिन 6,658 यात्रियों ने दर्शन किए। इनमें पुरुष तीर्थ यात्री 2886, महिला 2637, बच्चे 1134 और एक साधु शामिल है। यात्रा की आधिकारिक शुरुआत से पहले 15 जुलाई तक पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 53,618 तीर्थ यात्री पहले ही मंदिर के दर्शन कर चुके थे। अभी तक कुल संख्या 65,220 हो गई है।
विज्ञापन

एसएसपी किश्तवाड़ नरेश सिंह ने मचैल माता यात्रा की यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से परिपूर्ण तीर्थ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चौबीसों घंटे सहायता केंद्र और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। तीसरे दिन भी काफी संख्या में श्रद्धालु देश भर से यात्रा पर आ रहे हैं। हालांकि पहले ही दिन जसनई नाला बहने के कारण मार्ग खराब हुआ था परंतु दूसरे ही दिन उसकी मरम्मत कर दी गई।
विज्ञापन


यात्रा का समय
किश्तवाड़ से गुलाबगढ़ : सुबह 5:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (दोनों ओर)
गुलाबगढ़ से मचैल : सुबह 5:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक (दोनों ओर)
तीर्थयात्रियों को अपनी सुरक्षा के लिए समय का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है। यात्रियों को पहाड़ी इलाकों में सावधान रहने को कहा गया है। पत्थर गिरना आम बात है। ऐसे रास्तों को जल्दी और सावधानी से पार करें।
- बारिश के दौरान यात्रा करने से बचें।
- सेल्फी लेने के लिए पहाड़ों पर चढ़ने या तेज बहती नदियों के पास जाने की कोशिश न करें।
- जंगली जानवरों की मौजूदगी के प्रति सतर्क रहें। जंगली इलाकों से अकेले यात्रा न करें।
- रात के समय यात्रा करने से बचें।
किसी भी सहायता के लिए किश्तवाड़ पुलिस हेल्प डेस्क से संपर्क करें या 9906154100 डायल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें