फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मचैल में एक हजार से ज्यादा भक्तों ने किए चंडी के दर्शन

विज्ञापन
फोटो.... गुलाबगढ़ पाडर में लगभग 100 छोटे बड़े वाहन यात्रियों को लेकर पहुंचे। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले की प्रसिद्ध मचैल यात्रा में शुक्रवार को पांचवें दिन बड़ी संख्या में यात्री पहुंचे। श्रद्धालुओं के वाहन किश्तवाड़ शहर से गुजर कर गुलाबगढ़ पाडर पहुंचे। गुलाबगढ़ में लगभग सौ के करीब छोटे बड़े वाहन खड़े नजर आए। वहीं, हेलिकॉप्टर सेवा भी जारी रही।
विज्ञापन

अंदाजा लगाया जा रहा है कि शुक्रवार को कम से कम एक हजार से ज्यादा लोग मचैल के लिए पैदल रवाना हुए हैं। वे मस्सू से पैदल कुकांद्रव गांव से होते जा रहे हैं। हिमाचल से भी कई यात्री माता चंडी के दर्शन करने मचैल पहुंचे हैं। जानकारी मिल रही है कि रविवार दोपहर से यात्रियों के लिए कुंडेल पुल खोल दिया जाएगा। परंतु, अभी उस पर खच्चर, आदि को चलने नहीं दिया जाएगा।
उधर, मौसम ठीक होने के कारण यात्रियों के लिए हेलिकॉप्टर सेवा जारी रही। दिन भर उड़ान भरते रहे हेलिकॉप्टर से सौ से अधिक यात्री मचैल पहुंचे और वापिस गुलाबगढ़ आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें