फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तकनीकी खामियों के बीच सिलिंडर के लिए संघर्ष, घंटों कतारों में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस एजेंसी में सुव्यवस्था के लिए पुलिस और सिविल डिफेंस के जवानों की तैनाती की मांग
विज्ञापन

उधमपुर। शहर में इन दिनों रसोई गैस की आपूर्ति और तकनीकी दिक्कतों ने आम जनता के पसीने छुड़ा दिए हैं। ओटीपी जनरेट होने में आ रही परेशानियों के कारण उपभोक्ताओं को भटकना पड़ रहा है।

घरेलू गैस की सुचारु आपूर्ति न होने से सुबह होते ही गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी-लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। घंटों इंतजार करने के बाद भी स्थिति यह है कि कई बार लोगों को खाली हाथ घर लौटना पड़ता है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग के बाद मोबाइल पर ओटीपी आने में ही दो से तीन दिन का समय लग रहा है। विडंबना यह है कि जिन लोगों के पास ओटीपी पहुंच भी जाता है, उन्हें एजेंसी पहुंचने पर स्टॉक खत्म होने की बात कहकर वापस भेज दिया जाता है।
अव्यवस्था के चलते वितरण केंद्रों पर आए दिन बहस और धक्का-मुक्की की नौबत आ रही है। स्थानीय समाजसेवी और दुकानदार अरुण गुप्ता ने कहा कि उन्होंने बुधवार को ऑनलाइन बुकिंग कराई थी लेकिन तीसरे दिन भी उन्हें सिलिंडर के लिए भटकना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस एजेंसियों के कर्मचारी मनमर्जी कर रहे हैं और आम जनता की सुनवाई नहीं हो रही है।

बढ़ती भीड़ और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए समाजसेवियों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस वितरण केंद्रों पर पुलिस और सिविल डिफेंस के जवानों की तैनाती की जाए ताकि पारदर्शी तरीके से बारी के अनुसार गैस का वितरण सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

दूसरी ओर प्रशासन और गैस एजेंसी संचालकों का दावा है कि जिले में एलपीजी का पर्याप्त स्टाक मौजूद है और घबराने की आवश्यकता नहीं है। एजेंसी संचालकों के अनुसार सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण ओटीपी मिलने में देरी हो रही है, जिसे ठीक करने के प्रयास युद्धस्तर पर जारी है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे संयम बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें