किश्तवाड़। सरथल क्षेत्र में शनिवार को सीआरपीएफ की 52वीं बटालियन ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसमें क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया। शिविर का शुभारंभ 52वीं बटालियन के कमांडेंट भूपेश यादव ने किया। डॉ. हारून रशीद (एमओ आईएसएम) तथा डॉ. सैयद अमाद भी अपने मेडिकल स्टाफ के साथ उपस्थित रहे और उन्होंने मरीजों की जांच कर उपचार उपलब्ध कराया। शिविर सुबह 10 बजे शुरू हुआ और शाम 4 बजे तक चला। इसमें करीब 150 लोगों का चिकित्सा अधिकारियों की देखरेख में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। संवादं