फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोअर रैंबल ने जीती वालीबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/जिब। पंचायत लोअर रैहंबल में आयोजित पंचायत स्तरीय पांच दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। अंतिम दिन लोअर रैंबल की टीम ने फाइनल में टीसीपी रैंबल को हरा कर प्रतियोगिता अपने नाम की। प्रतियोगिता में छह पंचायतों की छह टीमों ने भाग लिया है।
विज्ञापन

इस मौके पर बीडीसी चेयरमैन बलवान सिंह मुख्यातिथि और एसएचओ रैंबल चमन गोरखा सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। इस मौके पर प्रतियोगिता के आयोजक सरपंच शमशेर सिंह, सरपंच सुषमा अबरोल, सरपंच प्रीतपाल सिंह, सरपंच सुषमा शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें