चिनैनी। चिनैनी में मंगलवार की रात को हुई बारिश और ओलावृष्टि से क्षेत्र में ठंड में इजाफा हुआ है। वहीं, बुधवार को दोपहर तक धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत मिली, लेकिन शाम को फिर हुई बारिश्श् के बाद तापमान में गिरावट आई है। जानकारी के अनुसार तहसील में मंगलवार से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है, जिससे तापमान में काफी गिरावट आई है। वहीं, बुधवार को दोपहर तक धूप निकलने से ठंड में राहत मिली थी। मगर शाम को फिर से बारिश शुरू हो गई है। इसके अलावा हवाएं चलने से ठंड का असर बढ़ गया है।