फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पहलवान मोहम्मद दीन ने जीती बड़ी माली

Sun, 15 Jun 2025 01:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
रामनगर। बड़ी माली शुरू होने से पहले दोनों पहलवान हाथ मिलाते और साथ खड़े कमेटी के सदस्य। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
तहसील रामनगर की पंचायत रांग में वार्षिक दंगल का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर । तहसील रामनगर की पंचायत रांग में वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। इसको देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। दंगल में पहला बड़ा मुकाबला मोहम्मद दीन पहलवान (सत्या/तागण) ने जीत लिया, उन्हें इनाम के तौर पर 10000 रुपये की धनराशि दी गई।
पीर बावा दंगल कमेटी रांग के अध्यक्ष ओंकार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर तीन बजे दंगल की शुरुआत की गई जिसमें छोटी बड़ी 40 के करीब कुश्तियां करवाने के लिए 80,000 का भुगतान किया गया। इस दंगल में दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बसंतगढ़, रामनगर अन्य जगहों से पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल में पहले तीन मुकाबले 10000, 8000 और 5000 के करवाए गए। पहली बड़ी माली 10,000 का मोहम्मद दिन पहलवान सत्या तागण और अंकित पहलवान दिल्ली के बीच हुआ, जिसमें मोहम्मद दिन ने अंकित पहलवान को मात देकर बड़ी माली जीत ली।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला 8000 साहिल पहलवान तागण और रोहित पहलवान उत्तर प्रदेश के बीच हुआ जिसमें साहिल पहलवान ने जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला 5000 का अब्जुल पहलवान बसंतगढ़ और निकेतन पहलवान दिल्ली के बीच हुआ जिसमें निकेतन ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पीर दंगल कमेटी रांग के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने बताया यह दंगल हमारे बुजुर्गों के जमाने का दंगल चल रहा है, जो गत 80 वर्ष पुराना दंगल है और लगातार दंगल का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर उप अध्यक्ष रमेश सिंह, जोगिंदर सलाथिया, रशपॉल सिंह, मदन लाल, गणेश दास, कुलदीप चंद, अंकुश संभयाल, मनदीप सिंह, कुलदीप कुमार, रमेश लाल, राकेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें