फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लोक अदालत में 1822 मामलों व 3,06,69,792 रुपये की राशि का किया निपटान

विज्ञापन
नेशनल लोक अदालत में मामलों की सुनवाई करती बैंच।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। जिले में रविवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसके लिए कुल 11 बेंचों का गठन किया गया। इसमें कुल 1822 केस पेश किए गए, जिनमें से 1483 मामलों का निपटारा और 3,06,69,792 रुपये की राशि का निपटान किया गया।
वर्ष 2025 के लिए दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत जिला कानूनी सेवा अथारिटी (डीएलएसए) अध्यक्ष और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह भाऊ और डीएलएसए सचिव डॉ. स्मृति शर्मा की अध्यक्षता आयोजित की गई। बेंच नंबर एक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह भाऊ और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कमलेश पंडित ने मामलों की सुनवाई की। इसी तरह, बेंच नंबर दो में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेखा कपूर और उप न्यायाधीश व विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट पूजा रैना मौजद रहीं।
विज्ञापन

बेंच नंबर तीन में जिला मोबाइल मजिस्ट्रेट ट्रैफिक ऋषभ कौशल और पैनल वकील एडवोकेट निखिलेश्वर सिंह ने मामलों का निपटारा किया। बेंच नंबर चार में अतिरिक्त विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट आकाशदीप और पैनल वकील मलिकार्जुन सिंह सलाथिया, बेंच संख्या पांच में टीएलएससी मजालता अध्यक्ष सुहासिनी वसीसथा और पैनल वकील मोहन लाल गुप्ता, बेंच नंबर छह में टीएलएससी चिनैनी अध्यक्ष रविंदर सिंह और पैनल वकील बलवान सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

बेंच नंबर सात में टीएलएससी रामनगर अध्यक्ष शबनम शेख और वकील केडी शर्मा ने मामलों की सुनवाई की। बेंच नंबर आठ में तहसीलदार उधमपुर जय सिंह और पैनल वकील अखिल खजूरिया, बेंच नंबर नौ में तहसीलदार रामनगर सतीश कुमार और वकील विक्रांत शर्मा, बेंच संख्या 10 में तहसीलदार मजालता कामिनी चौधरी और अधिवक्ता अमित शर्मा और पीठ संख्या 11 में तहसीलदार चिनैनी पंकज सिंह और अधिवक्ता अजमेर सिंह कटोच ने मामलों की सुनवाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें