फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी को लेकर सजा बाजार, मुंगफली रेवड़ियों की खूब हो रही खरीदारी

विज्ञापन
ऊधमपुर : लोहड़ी पर्व पर खरीदारी करते हुए लोग - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। लोहड़ी को लेकर देविकानगरी का बाजार सजने लगा है। शहर की हर गली व सड़क पर मूंगफली, गजक और रेवड़ियों की जबरदस्त बिक्री हो रही है। ठंड बढ़ने के साथ इन चीजों की ब्रिकी में भी तेजी आई है। इसके साथ ही बच्चों व युवाओं ने लोहड़ी मांगने को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष की इस वर्ष भी लोहड़ी के पर्व पर घरों में मूंगफली, रेवड़ी व गजक का आदान प्रदान होगा। रात को लोहड़ी जला कर नाच गाकर जश्न मनाया जाएगा। इसी को लेकर शहर व ग्रामीण इलाकों में तैयारियां तेज है। सबसे पहले लोगों ने मूंगफली और रेवड़ियों की खरीदारी शुरू की है। शहर के विभिन्न हिस्सों में मूंगफली बेचने वालों ने दुकानों और रेहड़ियों को मूंगफली से विशेष तौर पर सजाया है।
सजावट को देखकर लोग भी मूंगफली व रेवड़ियां खरीद रहे हैं। इसके साथ ही बाजार में रौनक बढ़ती जा रही है। मौसफ में सुधार होने के बाद मंगलवार को बाजार में रौनक देखी गई। सबसे अधिक बिक्री मूंगफली और रेवड़ियों की ही हुई। दुकानदार भी काफी खुश हैं। वहीं, लोहड़ी के दिन बच्चे छज्जे हाथों में लेकर लोहड़ी मांगेंगे, तो युवा हिरन निकाल कर टोलियों में लोहड़ी मांगेंगे। इसी को लेकर युवा टोलियां तैयार कर रहे हैं, तो बच्चे छज्जे तैयार करने में जुट गए हैं। इसके साथ बहनों ने भी अपने भाइयों के लिए मूंगफली और छुहारे का हार बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें