चिनैनी। प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के चलते कश्मीर और चिनाब घाटी से बिना अनुमति उधमपुर में प्रवेश वर्जित है। इसके लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर चिनैनी में हाईवे पर चार मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो लगातार नजर रख रहे हैं। मंगलवार को छोटे वाहनों की संख्या कम होने पर किसी को भी नहीं लौटाया गया।
हालांकि हाईवे पर घाटी से जम्मू की ओर जाने वाले छोटे वाहनों की संख्या भी कुछ ज्यादा नहीं है लेकिन जो छोटे वाहन हाईवे से गुजर रहे हैं वह अनुमति वाले ही ज्यादातर दिख रहे हैं। मंगलवार को भी ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने हाइवे पर घाटी से जम्मू की ओर जाने वाले छोटे वाहनों की कम संख्या के चलते किसी को भी वापस नहीं भेजा है।