चिनैनी। लॉकडाउन 4.0 के तहत मिली अतिक्ति छूट के अनुसार कस्बे में दुकानें खुल रही हैं। चिनैनी क्षेत्र में दुकानें खोलने का समय निर्धारित किया गया है। मगर यात्री वाहन बंद होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से कम ही लोग बाजारों का रुख कर रहे हैं, जिससे बाजारों में मंदी छाई है और दुकानदार काफी परेशान हैं।
गौरतलब है कि कस्बे में प्रशासन के निर्देश पर सुबह नौ से पांच बजे तक दुकाने खोलने का समय निर्धारित किया गया है। मगर ग्राहकों की कम आमद के चलते दुकानदारों ने दो दिन तक तीन बजे ही दुकानें बंद कर दीं। क्योंकि एक तो तेज धूप और ऊपर से कम ग्राहकों के आने से मंदी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार भी जल्द दुकानें बंद कर घरों का रुख कर रहे हैं। कुछ दुकानदारों ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक यही हालत रहे तो दुकानदार की परेशानियां बढ़ जाएंगी। ऐसे में सरकार को व्यापार को मंदी के दौर से निकालने के लिए उपयुक्त कदम उठाने चाहिए और दुकानदारों की आर्थिक मदद करनी चाहिए।