फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की छत से गिर कर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मजालता तहसील के बट्टल मोड़ इलाके में रविवार देर रात को ट्रक की छत से गिर कर चालक की मौत हो गई। वहीं, सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मजालता में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक की पहचान बृज मोहन (34) पुत्र राधे शाम निवासी सनेत्र (रामनगर) के रूप में हुई है। वह ट्रक (यूपी एचटी 1645) की छत पर सो रहा था। देर रात नीचे सड़क पर गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद अन्य चालकों को जब इसका पता चला तो तुरंत मजालता पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मजालता पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें