चिनैनी। लॉकडाउन में कश्मीर और चिनाब वैली की ओर से बिना अनुमति आने वाले छोटे वाहनों के लिए जिले में प्रवेश वर्जित है। इसके लिए प्रवेशद्वार चिनैनी में टनल के पास ड्यूटी मजिस्ट्रेट सहित सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं, जो 24 घंटे छोटे वाहनों की जांच कर बिना अनुमति आने वालों वापस भेज रहे हैं, ताकि कोई संक्रमित व्यक्ति जिले में प्रवेश न कर सके।
सोमवार को भी वाहनों की जांच जारी रही। इस दौरान बिना अनुमति कश्मीर की ओर से आए छोटे वाहन को लौटा दिया गया। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते प्रशासन ने यह कदम उठाए हैं।