फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ से कटड़ा भेजे गए 59 प्रवासी श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। लॉकडाउन के चलते किश्तवाड़ में फंसे मजदूरों को भेजने की प्रक्रिया किश्तवाड़ में भी शुरू हो गई है। वीरवार को डीसी राजेंद्र सिंह तारा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के 59 श्रमिकों की बसों को हरी झंडी दिखा कर कटड़ा के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

विभिन्न राज्यों के ये मजदूर लॉकडाउन के चलते किश्तवाड़ में फंसे हुए और जिला प्रशासन से मूल राज्यों में भेजने का अनुरोध कर रहे थे। रवाना होते समय उनके चेहरों पर काफी रौनक थी। सनद रहे कि लॉकडाउन में फंसे श्रमिकों को घर भेजने के लिए केंद्र सरकार की ओर से व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन किश्तवाड़ ने पहले पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी थी। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 59 श्रमिकों को तीन बसों में कटड़ा के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें