फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अमरनाथ यात्रियों के शहर के भीतर न पहुंचने से कारोबारी निराश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। जम्मू-कश्मीर में श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा है। भोले के भक्तों में भारी उत्साह है। उधमपुर के करीब 60 किलोमीटर के हिस्से से होकर यह यात्रा गुजर रही है लेकिन इसके बावजूद यहां के कारोबारी मायूस हैं।
उनका कहना है कि शहरवासी हर धार्मिक उत्सव में बराबर की भागीदारी निभाते हैं। श्री अमरनाथ यात्रा एक बड़ी धार्मिक गतिविधि है। हर साल इसका बेसब्री से इंतजार रहता है, इससे शहर के कारोबार में भी बढ़ोतरी होती है। इस बार सुरक्षा कारणों से यात्री शहर के भीतर नहीं पहुंच रहे हैं। इससे निराशा हुई है।
विज्ञापन


स्थानीय कारोबारी सोमराज, सुदेश शर्मा, बोधराज गुप्ता, दीपक महाजन व अन्य ने कहा कि पहले हर साल यात्रा पर कारोबार में बढ़ोतरी की उम्मीद रहती थी, बहुत से यात्री वापसी में भी शहर के भीतर से होकर गुजरते थे। देश विदेश से आने वाले यह तीर्थयात्री उधमपुर शहर की लोक संस्कृति से भी परिचित होते थे। लेकिन इस बार सुरक्षा व्यवस्था के चलते सभी यात्री वाहन हाईवे से होकर ही गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के भीतर सिर्फ श्री अमरनाथ यात्रा के शुरू होने का शोर सुनाई देता है, दिखाई कुछ नहीं पड़ता। इधर ग्रामीण ग्राहकों की कृषि कार्यों में व्यस्तता से कारोबारी वर्तमान में मंदी के दौर से गुजर रहे हैं। श्री अमरनाथ यात्रा के शुरू होने पर कारोबार में बढ़ोतरी की उम्मीद थी लेकिन यात्रा के शहर में प्रवेश न होने से सारी उम्मीदें धरी रह गईं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें