फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बरसात के बीच जमा कूड़े के ढेरों से फैली बदबू, संक्रामक रोगों का बढ़ा खतरा

विज्ञापन
वार्ड 6 की नेशनल अकादमी वाली गली के मुहाने पर लगा गंदगी का ढेर
विज्ञापन
- नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की स्थायी करने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर एक सप्ताह से जारी हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। शहर के कई मुख्य चौक-चौराहों पर कचरे के बड़े-बड़े ढेर लग गए हैं।
कई जगहों पर गलियों के मुहाने तक कचरे के ढेरों से बंद हो गए हैं। कई जगहों पर नालियों ब्लाॅक हो गईं हैं। गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इस बीच लगातार रुक रुककर हो रही बारिश परेशानी को दुगना कर रही है। शहर भर में एक तरफ बदबू परेशान कर रही है तो दूसरी तरफ बरसात के इस मौसम में गंदगी के ढेर संक्रामक रोगों के लिए खुला न्यौता बनते नजर आ रहें हैं।
विज्ञापन


उधर सफाई कर्मचारी विगत रविवार से हड़ताल पर डटे हुए हैं। सरकार से हुई उनकी अब तक की बातचीत को कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला है। इस वजह स रोजाना 20 से 22 टन कचरे का उत्सर्जन करने वाले उधमपुर शहर में कचरे का अंबार लग रहा है। डोर-टू डोर सेवा से घरों के भीतर से कचरा उठ रहा है लेकिन गली-मोहल्लों और डंपिंग स्टेशन पर गंदगी के ढेर बेकाबू होते जा रहे हैं।
वहीं इससे चिंतित शहरवासियों का कहना है कि अगर जल्द हड़ताल खत्म नहीं हुई तो यह स्थिति अन्य परेशानियां बढ़ाने के साथ ही उनके स्वास्थ्य पर भी भारी पड़ सकती है। सरकार को जल्द से जल्द हड़ताल को खत्म करवाकर राहत देनी चाहिए।
-

समय के साथ-साथ शहर में गंदगी के ढेर लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इनसे उठती दुर्गंध आम शहरवासियों के साथ ही राहगीरों को भी परेशान कर रही है। खासतौर पर बरसात के मौसम में शहर में गंदगी का अंबार लगना बीमारियों को न्यौता देने के समान है।
-विशाल गुप्ता




अभी तक संक्रामक रोगों से बचाव के लिए स्वच्छता बनाए रखने पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे थे और डेंगू मच्छर के खात्मे के लिए फाॅगिंग हो रही थी। वहीं अब सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़ रही सफाई व्यवस्था का समाधान नहीं किया जाना परेशानी पैदा कर रहा है।
-यशपाल शर्मा
-


बरसात के मौसम में इस तरह की गंदगी संक्रामक रोगों को न्यौता देने जैसा है। इससे कोरोना, डेंगू, डायरिया, चिकनगुनिया जैसे रोगों के फैलने का डर पैदा हो गया है। इसलिए सरकार को जल्द से जल्द इस परेशानी को दूर कर राहत देनी चाहिए।
-अंकित शर्मा
-


शहर की सड़कों से लेकर गली- मोहल्लों तक में गंदगी के ढेर लग गए हैं। नालियां गंदगी से भरकर ब्लाॅक हो रहीं हैं। यही गंदगी बारिश के पानी के साथ मिलकर नदी नालों में पहुंच कर उन्हें भी प्रदूषित कर कर रही हैं। इसका जल्द समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन

-अश्वनी शर्मा



शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर नहीं पड़ने दिया जा रहा। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि शहर में जहां कहीं भी सफाई व्यवस्था को लेकर कोई दिक्कत बन रही है उसे साथ-साथ में दूर किया जाए। इसके लिए हमारी डोर-टू डोर सेवा देने वाली टीम लगातार काम कर रही है
-सद्दाम हुसैन, सीईओ, नगर परिषद उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें