जिला किश्तवाड़ की मुगलमैदान तहसील के अंतर्गत लोईधार में मंगलवार देर रात तेंदुए ने एक घर में घुसकर छह भेड़-बकरियों को अपना शिकार बनाया। जानकारी के अनुसार जिसके घर में तेंदुआ घुसा था वे सोए हुए थे। सुबह उठने के बाद ही उन्हें पता चला कि उनकी भेड़-बकरियों का शिकार किया गया है। मालिक कुंजलाल का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से एक तेेंदुआ उनके इलाके में देखा गया है।