फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत नहीं भूलेगी देविका नगरी

Wed, 22 Feb 2017 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उधमपुर
विज्ञापन
कैंडल मार्च में शामिल युवा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए शौर्य चक्र से सम्मानित कैप्टन तुषार महाजन की पहली पुण्यतिथि पर मंगलवार शाम को दोस्तों ने कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित की। दोस्तों का कहना है कि आज बात साफ हो गई है कि उधमपुर के नेता और प्रशासन कैप्टन तुषार की शहादत को भूल गए हैं। सरकार और प्रशासन अपने आश्वासन को भी पूरा करने में विफल रहा है।
विज्ञापन


शाम करीब सात बजे कैप्टर तुषार के दोस्तों ने आदर्श कालोनी स्थित निवास से कैंडल मार्च निकाला। सलाथिया चौक, कोर्ट रोड, रामनगर चौक, मुखर्जी बाजार, गोल मार्केट से होकर इंदिरा चौक पर पहुंच कर कैंडल मार्च संपन्न हुआ। जहां दोस्तों ने शहरवासियों के साथ मिलकर शहीद कैप्टन तुषार को श्रद्धांजलि अर्पित की। दोस्तों ने श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि 21 फरवरी को पंपोर में आतंकियों से लोहा लेते हुए कैप्टन तुषार शहीद हुआ था।

कैप्टर तुषार उधमपुर का वीर जवान था और उसकी शहादत को देविका नगरी कभी भुला नहीं सकती है। सभी दोस्तों व परिवार के सदस्यों को कैप्टर तुषार पर नाज है। तुषार की शहादत के बाद प्रशासन व सरकार ने बड़े-बड़े आश्वासन दिए थे। उधमपुर के पूर्व डीसी ने तुषार के नाम पर पार्क बनाने, रेलवे स्टेशन का नाम रखने की बात कही थी। लेकिन कुछ ही महीनों के बाद मंत्री और नेता सब कुछ भूल गए। इनको तुषार की शहादत का दिन भी याद नहीं रहा है।
विज्ञापन


कैप्टन तुषार के नाम पर रेलवे स्टेशन का नाम रखने के लिए रेलवे मंत्रालय तो तैयार है, लेकिन इसकी मंजूरी की फाइल सचिवालय में कई महीनों से पड़ी है। युवाओं ने कहा कि मंत्री, नेता व प्रशासन तुषार की शहादत को भुला सकते हैं, लेकिन देविका नगरी कभी नहीं भूल सकती है। इस मौके पर निर्मल केसर श्वेत केतु, करण रैना, वरुण शर्मा, कुणाल, रोहित शर्मा, दुष्यंत और अन्य दोस्त मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें