फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लाटी थाना प्रभारी टीम के साथ जांच करने छोटा मणिमहेश पहुंचे

विज्ञापन
 भगवान शिव की तोड़ी गई मूर्ति। 
विज्ञापन
- छोटा मणिमहेश में भगवान शिव की मूर्ति खंडित करने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। छोटा मणिमहेश में शरारती तत्व की ओर से भगवान शिव की मूर्ति खंडित करने के मामले की जांच के लिए लाटी थाना प्रभारी को टीम के साथ मौके पर सोमवार को भेजा गया। देर शाम तक उनके वापस पहुंचने की उम्मीद है। उनके लौटने पर ही मामले में अगली कार्यवाही का पता चल पाएगा।
लाटी तहसील के एसडीएम मनमीत कुमार ने बताया कि छोटा मणिमहेश मंदिर का जो इलाका है वह जिला डोडा के अधिकार क्षेत्र में आता है। लाटी थाना प्रभारी मौके पर गए हैं। पैदल मार्ग है जिस कारण वहां जाने और आने में समय लगता है। थाना प्रभारी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। वहीं एसडीपीओ सज्जाद मलिक ने कहा कि वह सीमावर्ती क्षेत्र है। थाना प्रभारी की अध्यक्षता में टीम भेजी गई है।
विज्ञापन

उधर, विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने कहा कि छोटा मणिमहेश में मूर्ति खंडित किए जाने के मामले को लेकर डोडा पुलिस तथा उधमपुर पुलिस से संपर्क किया गया है। लाटी पुलिस को भी इसको लेकर मामला दर्ज करने को कहा गया है ताकि आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके और आगे से इस तरह की हरकत कोई ना करे।
विज्ञापन

दोषियों को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस
छोटा मणिमहेश मेला कमेटी के महासचिव मक्खन सिंह मन्हास ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि भगवान शिव की मूर्ति को खंडित करने के दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। जिन शरारती तत्वों ने यह हिमाकत की है कि उन्हें जनता के सामने लाया जाना चाहिए। इस घटना को हुए चार दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी भी आरोपियों की पहचान ही नहीं हो पाई है। उन्होंने जिला उधमपुर तथा जिला डोडा प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लिया जाए और आरोपियों को सामने लाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें