फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तवी पर बने लड्डन पुल की हालत खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। तवी नदी पर बना लड्डन (सलमेह ) पुल उचित रखरखाव नहीं होने से जर्जर हालत में है, जिस कारण हमेशा हादसों की संभावना बनी रहती है। जर्जर पुल से गुजरने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लड्डन, पखलाई, औसू कैरा, काल्डी, बरमीन और घोरड़ी ब्लाक को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला पुल विभागीय और प्रशासनिक अनदेखी के चलते हादसों को न्योता दे रहा है। यह एकमात्र पुल है, जो घोरड़ी व पखलाई रोड को जिला मुख्यालय से जोड़ता है। पांच दशक पुराने इस पुल से रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही होती है। मौजूदा समय में इस पुल की हालत काफी जर्जर हो चुकी है, जिससे हादसों का अंदेशा बना हुआ है।
कई बार ग्रामीण इस पुल की हालत सुधारने की मांग उठा चुके हैं, लेकिन अभी कोई भी उचित कदम नहीं उठाया गया है। इससे पुल की हालत दिनप्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। पुल पर गड्ढे बन गए हैं। तारकोल पूरी तरह से उखड़ चुकी है। पुल के निचले हिस्से से पानी का लगातार रिसाव हो रहा है। रेलिंग भी जगह-जगह से टूट चुकी है। ग्रामीण जान जोखिम में डाल कर रोजाना पुल से सफर करने के लिए मजबूर हैं। किसी भी समय कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द की सुध लेने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें