फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनैनी में बैसाखी मेले पर संशय बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। हर साल बैसाखी पर चिनैनी में होने वाले एतिहासिक मेले पर संशय बना हुआ है। अभी तक प्रशासन की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है, जबकि बैसाखी के लिए कुछ ही दिन शेष हैं।
विज्ञापन

चिनैनी के बैणी संगम में हर साल एतिहासिक बैसाखी मेला का आयोजन किया जाता है। लेकिन गत साल कोरोना के चलते स्थगित कर दिया गया था। वहीं, इस बार मेला के संदर्भ में संशय बरकरार है। गौरतलब है कि बैसाखी पर्व पर बैणी संगम में लगने वाले मेले में हजारों लोग शिरकत करते हैं। जब से कोरोना महामारी फैली है, तभी से चिनैनी तहसील में मेले का आयोजन भी नहीं हो पाया है। बैसाखी पर उधमपुर में तो मेले का आयोजन नहीं होगा, लेकिन चिनैनी के बैणी संगम के बारे में अभी अंतिम निर्णय निर्णय नहीं लिया गया है। एसडीएम अब्दुल सत्तार ने बताया कि बैसाखी मेले के लिए कुछ दिन शेष हैं और जल्द ही निर्णय लेने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें