संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सेवा पर्व के तहत सोमवार को व्यापार मंडल कार्यालय में श्रम विभाग की तरफ से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाईं जा रहीं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र बरमानी की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला सहायक श्रम आयुक्त प्रियंका गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थीं।
उन्होंने कहा कि देशभर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पर्व मनाया जा रहा है और इसी के तहत आज श्रमिकों को वित्तीय साक्षरता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें लेबर कार्ड पंजीकरण करवाने और इससे होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी गई।
बताया कि लेबर कार्ड धारक की मृत्यु होने दो लाख की पारिवारिक सहायता मिलती है। गंभीर रोग होने पर डेढ़ लाख की सहायता राशि दी जाती है। अपंग होने पर साढे 4 लाख मिलते हैं। इसके अलावा अन्य लाभों, मानधन योजना और ई श्रम कार्ड के महत्व की भी जानकारी दी गई।