फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: केंद्रीय विद्यालय में कार्यालय कर्मियों के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-एक में कार्यालय कर्मियों के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। मुख्यातिथि केंद्रीय विद्यालय संगठन जम्मू संभाग के उपायुक्त हर्षित मिश्रा ने वार्षिक लेखा निर्माण, उचित वित्त प्रबंधन तथा ऑनलाइन पोर्टल पर वित्त संबंधी जानकारी की महत्ता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कार्यशाला में कार्यालयी कार्यों को बेहतर बनाने, वित्तीय प्रबंधन को सुदृढ़ करने तथा डिजिटल पोर्टल के माध्यम से वित्तीय कार्यों की दक्षता बढ़ाने पर विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया।प्राचार्य स्वाति बंसल ने क्षेत्रीय कार्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया। वित्त अधिकारी गजेंद्र सिंह ने कार्यशाला की रूपरेखा बताई। कार्यक्रम का संचालन पीजीटी हिंदी संजय कुमार ने किया। टीजीटी सामाजिक विज्ञान सुखविंदर बाली, संगीत शिक्षिका प्रतिमा एवं कला शिक्षिका दीपांजलि खंडेलवाल, कोर्स निदेशक गजेंद्र सिंह, प्राचार्य सांवरमल और सेक्शन अफसर कंचन लाल मीणा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें