फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मनरेगा की बहाली के लिए कांग्रेस का डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। मनरेगा की बहाल के लिए वीरवार को कांग्रेस ने डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर ग्रामीण गरीबों और मजदूरों को अधिकारों से वंचित करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार का एकमात्र सहारा है, लेकिन काम बंद होने से हजारों परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता शेख जफरुल्लाह, शारिक सरूरी, फिरदौस मिंगनू, इरशाद अहमद शेख सहित अन्य ने सरकार से अविलंब योजना के कार्य शुरू करने और लंबित मजदूरी का भुगतान करने की मांग की। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मनरेगा को बहाल नहीं किया गया तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें