फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बिना चारदीवारी के कुंड खनयाड़ी का राजकीय हायर स्कूल, खतरे में सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। पंचायत कुंड खनयाड़ी में करीब सात महीने पहले हुई तेज बारिश से राजकीय हायर स्कूल की चारदीवारी बह गई थी। लंबे समय बाद भी मरम्मत नहीं होने से बच्चों की सुरक्षा खतरे में है जिससे अभिभावक चिंतित हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण गोपाल शर्मा और मनोहर लाल ने बताया कि विधायक कुलदीप राज दुबे ने हालात का जायजा लिया था। इसके बावजूद सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। हालात ऐसे हैं कि हर समय जंगली जानवरों और कुत्तों के स्कूल परिसर में आने का खतरा बना रहता है जिससे बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।
उन्होंने यह भी बताया कि माजरा कुंड के प्राइमरी स्कूल की चारदीवारी गिर गई थी, जिसकी भी मरम्मत नहीं करवाई गई। इस संबंध में जोनल एजुकेशन अफसर राजकुमार शर्मा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट तीन बार उच्च अधिकारियों को भेजी जा चुकी है। अब फिर से रिपोर्ट मांगी गई है। उम्मीद है कि इस बार जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें