फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर के सरकारी कार्यालयों में कोविड नियमों का पालन नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रामनगर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जहां एक तरफ प्रशासन की ओर से कोरोना एसओपी के पालन को लेकर बाजारों में सख्ती कर दी है वहीं दूसरी तरफ सरकारी कार्यालयों में भीड़ लग ही है। यह बहुत ही चिंताजनक है। लोगों ने रामनगर के सरकारी कार्यालयों में कोविड नियमों का सख्ती से पालन करवाने की अपील की है।
विज्ञापन

रामनगर के कोर्ट परिसर सहित अन्य तमाम तरह के सरकारी कार्यालयों में इन दिशानिर्देशों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जहां न तो भीड़ कम करने के लिए कोई प्रबंध किए हैं और न अन्य नियमों का पालन करने के लिए सख्ती बरती जा रही है। सरकार कार्यालयों में जरूरी कामों को लेकर लोग भी मजबूर होकर भीड़ का हिस्सा बनने को मजबूर हैं, जो बेहद चिंताजनक है। प्रशासन को इस ओर से ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि किसी भी प्रकार की कोताही कोरोना संक्रमण के व्यापक प्रसार का कारण बन सकती है जिसपर समय रहते रोक लगाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें