फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कोकून मंडी 12 वें दिन 269 किसानों ने लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। सेरीकल्चर विकास विभाग कार्यालय परिसर में चल रही कोकून मंडी में 12वें दिन शनिवार को 269 कीट पालकों ने भाग लेकर 7829.360 किलोग्राम कोकून बेची। इससे उन्हें 31,65,403 रुपये की आमदन हुई। शनिवार को दिन का अधिकतम बोली 1400 रुपये रही।
विभाग अधिकारी सुषमा गौतम ने जानकारी दी कि पहली जुलाई से शुरु हुई कोकून मंडी 25 जुलाई तक चलेगी। इसमें अभी तक 2037 कीटपालक भाग ले चुके हैं और मंडी खत्म होने तक ढाई हजार के करीब और कीट पालकों के भाग लेने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंडी में अब तक का औसतन दाम 1238 रहा है और उच्चतम दाम 1521 गया है। अभी तक कुल 74,738.820 किलोग्राम कोकून की बिक्री हो चुकी है। जिससे किसानों को 3,08,59,141.74 रुपये की कमाई हुई है। उन्होंने कहा कि फसल का अच्छा दाम मिलने से कीटपालक उत्साहित हैं और बढि़या कारोबार से व्यापार भी खुश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें