फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति के नारों से गूंज उठा किश्तवाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। नेहरू युवा केंद्र डोडा की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को फिट इंडिया फ्रीडम रन-2 का आयोजन किया गया। इसमें 75 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद शपथ ग्रहण समारोह हुआ। एडीसी शाम लाल ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

कोविड एसओपी के बीच पूरा मार्ग देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। रैली जेलना, वस्सर और कुलीद गांव से होते हुए चार चिनार चौगान में संपन्न हुई। जिला खेल अधिकारी डोडा ने प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवन के लिए शारीरिक गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही रोजाना आधे घंटे के लिए व्यायाम करने पर जोर दिया। इस अवसर पर हुए कार्यक्रम में प्रिंसिपल डिग्री कॉलेज अनिरुद्ध शर्मा, जिला खेल अधिकारी खुशाल गुप्ता, टीओटी जुगनू भगत, एनसीसी इंस्ट्रक्टर डॉ. मधु बाला, पंच सुरेखा सेन, एनवाईके वालंटियर्स वीना कुमारी, रेहाना बानो, लीला देवी, एनसीसी वालंटियर्स, और एक्रो योगी नॉर्थन के सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें