किश्तवाड़। जिले में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। रविवार देर शाम कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को ठंड का अहसास हुआ। कुछ दिन से मौसम बदल रहा था। तेज धूप के कारण उमस महसूस हो रही थी। शाम को बारिश के बाद ठंड बढ़ रही थी। लोगों का कहना है कि इस बार गर्मियां पूरी तरह से दस्तक नहीं दे पाई हैं। मौसम का उतार-चढ़ाव न सिर्फ दिनचर्या को प्रभावित कर रहा है बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ा सकता है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों में सर्दी-जुकाम के मामले बढ़ने की आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी ऐसा मौसम बने रहने की संभावना है। प्रशासन और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि सुबह-शाम के समय हल्के गर्म कपड़े साथ रखें।