फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गर्मी में बढ़ी मांग तो 90 रुपये पहुंचा नारियल का दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। भीषण गर्मी में नारियल पानी की मांग तेजी से बढ़ रही है। शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने वाले प्राकृतिक पेय की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे नारियल आम आदमी की पहुंच से दूर हो रहा है।
विज्ञापन

सर्दियों में नारियल करीब 70 रुपये में मिल जाता था वहीं अब कीमत 90 रुपये प्रति नारियल तक पहुंच गई है। कई लोग चाहकर भी इसे खरीद नहीं पा रहे हैं। व्यापारियों ने बताया कि नारियल स्थानीय स्तर पर उपलब्ध नहीं होता है। इसे तमिलनाडु, बंगलूरू और दिल्ली से मंगवाया जाता है। परिवहन खर्च, बढ़ी मांग और सप्लाई पर असर के कारण दाम में उछाल आया है।
विक्रेता वरिंदर और किशोर का कहना है कि इस समय अच्छी बिक्री हो रही है। नारियल पीने के बाद अंदर मौजूद नरम कलाई को भी लोग बड़े चाव से खाते हैं। यह गिरी स्वाद में हल्की मीठी और मुलायम होती है जो शरीर के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसके पोषक तत्व ऊर्जा देने के साथ पेट को ठंडक पहुंचाते हैं। राजकुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश से आकर यहां काम कर रहे हैं। गर्मी के कारण नारियल पानी की मांग काफी बढ़ गई है। कम से कम 100 नारियल शाम तक बिक जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें