फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किश्तवाड़ में पटवारी बोले- बिना पर्याप्त स्टाफ व जरूरी संसाधन के समयसीमा पर काम नामुमकिन

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। पटवार एसोसिएशन का आंदोलन बड़ा रूप ले रहा है। जिला मुख्यालय स्थित मिनी सचिवालय परिसर में चल रहा तीन दिवसीय धरना जारी रहा जहां पटवारियों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधान आरिफ हुसैन ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक जायज मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

10 मार्च 2023 को सरकार के साथ समझौता (एमओयू) हुआ था जिसमें मांगों को तय समयसीमा में पूरा करने का वादा किया गया था। रैशनलाइजेशन प्रमुख मांग है। वर्षों पहले तय पटवार हलके और गिरदावर सर्कल बढ़ती आबादी के हिसाब से अव्यवस्थित हो चुके हैं। ऐसे में पटवारी पर काम का अत्यधिक बोझ पड़ रहा है। 40 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन हैं जिनका निपटारा तय समयसीमा के भीतर करना अनिवार्य है। इसके लिए न तो पर्याप्त स्टाफ है और न ही जरूरी संसाधन। पटवारियों ने स्पष्ट किया कि वे डिजिटलाइजेशन के खिलाफ नहीं हैं बल्कि बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराया जाए।
इसके अलावा कार्यालयों की खराब स्थिति पर भी एसोसिएशन ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि कई जगहों पर पटवारियों के पास न तो उचित कार्यालय हैं और न ही फर्नीचर व अन्य बुनियादी सुविधाएं जिससे कार्य करना कठिन हो गया है।
विज्ञापन

प्रधान आरिफ हुसैन और गिरदावर निसार भट ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द मांगों को पूरा नहीं किया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। हड़ताल का असर आम जनता पर साफ देखने को मिल रहा है। राजस्व विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें