फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पंचायतों को नशा मुक्त घोषित करने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। नशा के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा के लिए वीरवार को जिला स्तरीय नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक हुई। उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने जिले में नशे की स्थिति का गहन आकलन करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों, प्रभावित वर्गों तथा चिह्नित हॉटस्पॉट की जानकारी ली। संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे नशा मुक्त अभियान के तहत चल रहे आईईसी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या निर्देश की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सभी उपमंडल मजिस्ट्रेट और तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंचायतों को नशा मुक्त घोषित करने की प्रक्रिया तेज करें। उपायुक्त ने जनता से भी सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें