किश्तवाड़। उपमंडल पाडर की मचैल तहसील के डंगेल गांव में अचानक भीषण आग लगने से दोमंजिला मकान जलकर राख हो गया। आग शुक्रवार दोपहर को लगी जिसने देखते ही देखते पूरे मकान को चपेट में ले लिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने का कारण सोलर लाइट की बैटरी में धमाका हो सकता है। हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पहाड़ी इलाका होने के कारण अग्निशमन संसाधनों की कमी के चलते लोगों ने बर्फ और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत की तब जाकर आग पर काबू पा लिया गया लेकिन मकान पूरी तरह राख हो चुका था। बताया जा रहा है कि मकान सनम नरबू का थ। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।