फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 13 दिन बाद गुलाबगढ़-चिशोती संपर्क मार्ग हुआ बहाल

विज्ञापन
बीआरओ की 118 सड़क निर्माण कंपनी ने महत्वपूर्ण गुलाबगढ़-चशोती संपर्क मार्ग को बहाल किया।
विज्ञापन
किश्तवाड़। बीआरओ की 118 सड़क निर्माण कंपनी ने उपमंडल पाडर में महत्वपूर्ण गुलाबगढ़-चिशोती संपर्क मार्ग मंगलवार को बहाल कर दिया। मेजर जीवितेश रज़ोरा के नेतृत्व में कंपनी ने इंजीनियरिंग और दृढ़ता की एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

यातायात के लिए फिर यह मार्ग खोल दिया गया। 26 और 27 अगस्त को भारी बारिश और भूस्खलन के बाद यह संपर्क मार्ग टूट गया था। इससे जम्मू संभाग के कई दूरदराज के गांवों का संपर्क टूट गया था। विषम और कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए बीआरओ के कर्मयोगियों ने चिशोती की ओर से अथक बहाली अभियान शुरू किया। 13 कठिन दिनों तक 118 आरसीसी के लोग और मशीनरी चौबीसों घंटे काम करते रहे। अस्थिर पहाड़ियों और मलबे के पहाड़ों से जूझते रहे। उन्होंने 14 किलोमीटर के दुर्गम हिस्से को साफ किया, जिस पर बहाली कार्य का सबसे बड़ा बोझ पड़ा। संवाद

बीआरओ की 118 सड़क निर्माण कंपनी ने महत्वपूर्ण गुलाबगढ़-चशोती संपर्क मार्ग को बहाल किया।

बीआरओ की 118 सड़क निर्माण कंपनी ने महत्वपूर्ण गुलाबगढ़-चशोती संपर्क मार्ग को बहाल किया।

बीआरओ की 118 सड़क निर्माण कंपनी ने महत्वपूर्ण गुलाबगढ़-चशोती संपर्क मार्ग को बहाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें