उधमपुर। शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को रामनगर की पंचायत-बी के प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया गया। इस अवसर पर एक बैठक भी आयोजित की गई और इसमें प्रभावित परिवारों की समस्याओं की जानकारी भी गई। इस अवसर पर उनके साथ जिला अध्यक्ष संजीव कुमार और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि बारिश और बाढ़ के कारण जम्मू-कश्मीर में काफी तबाही हुई है। इसमें रामनगर की पंचायत बी में भी लोगों के घरों और जमीनों को भूस्खलन से नुकसान हुआ है। हमारा सरकार से आग्रह है कि जल्द से जल्द प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए उचित मुआवजा दिया जाए। जिला अध्यक्ष ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी अन्य वास्तविक मांगों को भी जिला प्रशासन के सहयोग से जल्द से जल्द हल करवाने का प्रयास किया जाएगा। संवाद