फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सुरक्षा के लिए किश्तवाड़-अनंतनाग मार्ग फिर बंद, भूस्खलन की आशंका पर एहतियातन उठाया कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में शुक्रवार दिनभर मौसम का मिजाज बदला रहा। खराब मौसम और संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने किश्तवाड़-अनंतनाग मार्ग को एहतियातन बंद कर दिया है। यह मार्ग हाल ही में दो दिन के लिए सिंथन तक खोला गया था लेकिन बारिश और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए फिर से बंद करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहा जिससे क्षेत्र में फिर ठंड का प्रकोप बढ़ गया। ठंडी हवाओं के कारण लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। बाजारों में सामान्य दिनों के मुकाबले कम रौनक रही। प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है ताकि दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें