kishtwar... Drabshalla
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ के रटले जल विद्युत परियोजना स्थल द्राबशाल्ला में भूस्खलन के कारण पांच लोग घायल हो गए। किश्तवाड़ के डीसी पंकज कुमार शर्मा के निर्देश पर नागरिक प्रशासन, पुलिस, परियोजना अधिकारियों और रेड क्रॉस टीम ने बचाव अभियान चलाया। इसके बाद सभी पांच लोगों को बचा लिया गया।
घायल व्यक्तियों में से तीन को विशेष उपचार के लिए जीएमसी डोडा स्थानांतरित कर दिया है जबकि दो एसडीएच ठाठरी में दाखिल हैं। जिला प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि घायलों को सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान की जाए। घायलों की पहचान संदीप गोगोई (37) निवासी लक्ष्मीपुर आसाम, गोविंद राय (45) निवासी पश्चिम बंगाल, नीचे राम (42) निवासी चंबा हिमाचल प्रदेश, सुभाष चंद (37) निवासी कुंतवाड़ा किश्तवाड़ और मोहम्मद आलम (40) निवासी चिल्ला डोडा शामिल हैं। संदीप और गोविंद ठाठरी में और अन्य तीनों को जीएमसीडी डोडा भेजा गया है। संवाद
kishtwar... Drabshalla
kishtwar... Drabshalla