फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किसान खिदमत घरों में 100 प्रतिशत फार्म पंजीकरण के लिए एक सप्ताह की समयसीमा तय

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में किसान खिदमत घरों से जुड़े कृषि उद्यमियों की प्रगति और प्रदर्शन की समीक्षा के लिए बुधवार को डीसी पंकज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई।मुख्य कृषि अधिकारी कुशल चंदेल ने बताया कि केकेजी ऐप के तहत अब तक कुल 25,949 किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है। हालांकि इनमें से केवल 2,789 फार्म, जो लगभग 10 प्रतिशत हैं अब तक केकेजी पोर्टल पर जोड़े गए हैं। बैठक में यह भी बताया गया कि ई-केवाईसी की प्रगति काफी धीमी है और अब तक केवल 315 मामलों को ही पूरा किया गया है। कृषि उद्यमियों की दैनिक रिपोर्टिंग भी असंतोषजनक पाई गई, क्योंकि मात्र 20 कृषि उद्यमी ही नियमित रूप से दैनिक रिपोर्ट जमा कर रहे हैं।
विज्ञापन

धीमी प्रगति पर गंभीर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने सभी कृषि उद्यमियों को निर्देश दिए कि वे अपने प्रयास तेज करें और केकेजी ऐप के तहत पहले से पंजीकृत किसानों के 100 प्रतिशत फार्म पंजीकरण को एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करें। डीसी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि गैर-कार्यात्मक या निष्क्रिय किसान खिदमत घरों को नोटिस जारी किए जाएं तथा जहां आवश्यक हो वहां नए कृषि उद्यमियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए। बैठक में मुख्य बागवानी अधिकारी साजिद मुस्तफा, प्रभारी केवीके ब्रजेश , एलडीएम हर्ष रावल, नोडल अधिकारी केकेजी तथा विभिन्न विभागों के अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें