फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: धर्मनगरी में होटल व्यवसाय पर संकट, व्यापारी वर्ग ने जताई चिंता

विज्ञापन
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश वजीर।  संवाद
विज्ञापन
कटड़ा। मां वैष्णो देवी यात्रा के बंद होने से धर्मनगरी का व्यापार और होटल इंडस्ट्री गहरे संकट में है। होटल एसोसिएशन कटड़ा के प्रधान राकेश वजीर और उपप्रधान वरिंदर केसर ने शनिवार को बताया कि प्राकृतिक आपदा के बाद यात्रा स्थगित हो जाने से यहां के व्यापारियों और होटल मालिकों को करोड़ों का भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धर्मनगरी की अर्थव्यवस्था पूरी तरह यात्रा पर आधारित है। हर साल लाखों श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटड़ा पहुंचते हैं जिससे होटल, ढाबे, ड्राई फ्रूट, रेस्टोरेंट, ट्रांसपोर्ट और छोटे-बड़े कारोबारियों की रोज़ी-रोटी चलती है। लेकिन इस बार यात्रा बंद रहने से होटल खाली पड़े हैं और दुकानदारी पूरी तरह ठप हो गई है। वही ड्राई फ्रूट अध्यक्ष कुलदीप सधोत्रा का कहना है कि इस पूरे वर्ष में कटडा में काम नहीं चल पाया जिसके कारण ड्राई फ्रूट के दुकानदारों को बुरी तरह से नुकसान झेलना पड़ा और बड़ी संख्या में इस बरसात के मौसम में सामान खराब हो चुका है।
राकेश वजीर ने बताया कि एक ओर तो श्रद्धालुओं की संख्या शून्य हो चुकी है, दूसरी ओर मौसम की मार से होटल व दुकानों का सामान भी खराब हो गया है। कई होटल मालिक और व्यापारी उधारी पर माल लेकर आए थे, मगर यात्रा रुक जाने से उसका भी नुकसान हो गया है। उपप्रधान वरिंदर केसर ने कहा कि इस स्थिति का सही आकलन करना बेहद मुश्किल है। लाखों का नुकसान हर दिन हो रहा है। कर्मचारी वर्ग भी बेरोजगारी की कगार पर पहुंच चुका है क्योंकि कई होटलों को मजबूरन स्टाफ कम करना पड़ा है। होटल एसोसिएशन ने सरकार और श्राइन बोर्ड से अपील की है कि वे प्रभावित व्यापारियों और होटल उद्योग को राहत पैकेज मुहैया कराएं। साथ ही बैंक ऋण और बिजली बिलों में भी छूट देने की आवश्यकता है ताकि स्थानीय लोग दोबारा अपने पैरों पर खड़े हो सकें। उनका कहना है कि करोड़ों रुपए का नुकसान कटड़ा व्यवसाय में हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें