फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा मानसून कप का भव्य आगाज, पहले मैच में रोमांचक जीत

विज्ञापन
1 कटड़ा मुख्य अतिथि के साथ खेलने वाली टीम संवाद 2 कटड़ा मुख्य अतिथि ब खिलाड़ी संवाद3 खिलाड़ी
विज्ञापन
टॉस जीतकर विराट क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया
विज्ञापन

सरस्वती क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 111 रन बनाए

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा । धर्मनगरी कटड़ा में रविवार को मानसून कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक बलदेव राज शर्मा एवं प्रेस क्लब कटरा के प्रधान अरुण शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
टूर्नामेंट का आयोजन स्पोर्ट्स अकेडमी कटड़ा की ओर से किया जा रहा है जिसमें कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। मुख्य आयोजकों में अनूप, निपुण साधोत्रा और हिमालय साधोत्रा सहित स्पोर्ट्स क्लब कटडा के सदस्य शामिल हैं। उद्घाटन मुकाबला विराट क्रिकेट क्लब कटडा और सरस्वती क्रिकेट क्लब रियासी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर विराट क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सरस्वती क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 111 रन बनाए। जवाब में विराट क्रिकेट क्लब ने कड़े संघर्ष के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाकर मैच 1 विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन


मैच के दौरान जहां एक ओर विराट क्रिकेट क्लब कटडा के टॉप ऑर्डर लड़खड़ा गए, वहीं शाहिद ने 32 रन (37 गेंद, 4 चौके) की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। उनके अलावा परमीत (16 रन) और अक्षय (11 रन) ने भी योगदान दिया। सुमित ने 3 विकेट लेकर ''मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन

आखिरी ओवरों में रोमांचक उतार-चढ़ाव देखने को मिला और दर्शकों ने तालियों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
शुभारंभ समारोह में मौजूद मुख्य अतिथि विधायक बलदेव राज शर्मा ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट युवाओं को खेल की ओर प्रेरित करते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
वहीं दूसरा मैच पेंथल क्रिकेट क्लब और नारायण क्रिकेट क्लब के बीच खबर लिखे जाने तक खेला जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें