फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दर्शनी ड्योढ़ी पर इकट्ठे होकर लगाए जय माता दी के गगनभेदी जयकारे

विज्ञापन
कटड़ा में यात्रा शुरू होने की सूचना मिलने पर दर्शनी ड्योढ़ी पहुंचे श्रद्धालु जय माता दी के जयका - फोटो : samvad
विज्ञापन
- मां वैष्णो देवी की यात्रा फिर से शुरू होने से श्रद्धालुओं और व्यापारियों में खुशी की लहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा में मां वैष्णो देवी यात्रा फिर से शुरू होने की घोषणा के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय व्यापारियों के बीच खुशी का माहौल है। 14 सितंबर से यात्रा के शुरू होने की सूचना मिलते ही शुक्रवार को श्रद्धालु दर्शनी ड्योढ़ी पर इकट्ठे होना शुरू हो गए। त्रिकुटा पर्वत की ओर देखते हुए श्रद्धालुओं ने जय माता दी के गगनभेदी जयकारे लगाए।
बता दें कि कई दिनों से कुछ श्रद्धालु धर्मनगरी में रुके हुए थे। उनका कहना था कि अब मां के दर्शन करने के बाद ही घरों को लौटेंगे। लंबे इंतजार के बाद मां के दरबार के दर्शन का अवसर मिलने की चमक इन श्रद्धालुओं के चेहरे देखी जा सकती थी। वहीं स्थानीय व्यापारी वर्ग के लिए भी शुक्रवार का दिन किसी त्योहार से कम नहीं रहा। पिछले कई दिनों से यात्रा बंद रहने के कारण होटल, ढाबा, परिवहन और दुकानों से जुड़े कारोबारी मायूस थे। यात्रा शुरू होने की सूचना मिलते ही उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

नवरात्र से पहले पेंट का भी काम जोरशोर से जारी
श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) कार्ड प्रणाली लागू की गई है। इससे यात्रा और भी सुगम व सुरक्षित बनेगी। कटड़ा में माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो चुका है। श्रद्धालु मां के दरबार में माथा टेकने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। श्राइन बोर्ड की ओर से भवन मार्ग को दुरुस्त कर दिया गया है। नवरात्र के आगमन से पहले पेंट का भी काम जोरशोर से जारी है।
बंद पड़ी दुकानें खुलने के साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई शुरू
कटड़ा में बंद पड़ी दुकानें खुलने के साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई शुरू हो गई है। मां वैष्णो देवी यात्रा के सभी मार्गों के साथ धार्मिक स्थलों की भी सफाई का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। स्थानीय कारोबारी बेसब्री से यात्रा के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। भवन मार्ग पर काम करने वाले पिट्ठू, घोड़ा चालक और पालकी चालकों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई है। यात्रा बंद होने के दौरान इनके लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो गया था।
आरएफआईडी कार्ड वालों को ही मिलेगी यात्रा की अनुमति
श्राइन बोर्ड का कहना है कि मौसम की परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। श्रद्धालु श्राइन बोर्ड की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो। श्राइन बोर्ड के मुताबिक उन्ही श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी की यात्रा करने की अनुमति होगी जिनके पास वैध आरएफआईडी कार्ड होगा। बिना पंजीकरण और आरएफआईडी कार्ड के किसी को भी यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

19 दिन बंद रही यात्रा, बन गया रिकॉर्ड
जानकारी के मुताबिक मां वैष्णो देवी की यात्रा के इतिहास में यह सबसे लंबे अंतराल के लिए यात्रा स्थगित का एक रिकॉर्ड बन गया। 20 दिन के उपरांत यात्रा एक बार फिर रविवार से शुरू होगी। हालांकि इससे पहले वर्ष 2014 की बात हो या फिर वर्ष 2005 में भूस्खलन को लेकर लगभग पांच दिन यात्रा बंद रही थी।
विज्ञापन

कई राज्यों के श्रद्धालु कटड़ा में ठहरे हुए थे

यात्रा बंद रहने के बावजूद कई राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र के कुछ श्रद्धालु कटड़ा में होटलों में ठहरे हुए थे। इन्हें यात्रा शुरू होने का इंतजार था। हालांकि काफी संख्या में श्रद्धालु घरों को लौट चुके हैं। रविवार से यात्रा शुरू होने की सूचना मिलते ही कटड़ा में रुके भक्तजनों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें