फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भूस्खलन से गिरा मलबा, एक घंटा बंद रहा अरनास-माहौर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। जिले के दामन इलाके में पहाड़ी से भूस्खलन होने से अरनास से माहौर की तरफ जाने वाला मुख्य सड़क मार्ग शुक्रवार को एक घंटे के लिए बंद हो गया। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह अचानक पहाड़ी से काफी सारा मलबा सड़क पर आ गिरा। सड़क का काफी सारा हिस्सा मलबे की चपेट में आ गया। इस वजह से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। बाद में ग्रेफ विभाग के कर्मी जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। मार्ग से मलबा हटाया और वाहनों की आवाजाही सुचारु की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें