फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा और मां वैष्णो देवी में बारिश से श्रद्धालुओं को हुई परेशानी हेलिकॉप्टर सेवा भी प्रभावित

विज्ञापन
बाणगंगा के पास मार्ग पर बहता बारिश का पानी संवाद
विज्ञापन
बारिश की वजह से उड़ानें अस्थाई रूप से रद्द
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा । मां वैष्णो देवी की धर्मनगरी कटड़ा सहित त्रिकुटा पर्वत स्थित भव्य दरबार में मंगलवार सुबह से मौसम बिगड़ा रहा। आसमान में घने बादल छाए रहे और रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही। इस बारिश ने एक ओर वातावरण को ठंडा व भक्तिमय बनाया तथा नालों में उफान देखा गया, वहीं दूसरी ओर श्रद्धालुओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेज वर्षा के कारण हेलिपैड क्षेत्र में दृश्यता कम होने से कटड़ा से सांझी छत तक की हेलिकॉप्टर सेवा बाधित हुई। बारिश की वजह से उड़ानें अस्थाई रूप से रद्द कर दी गईं, जिससे विशेषकर बुजुर्ग, बीमार और बच्चों के साथ यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतें हुईं। हालांकि हिमकोटी मार्ग से भवन तक श्रद्धालुओं की आवाजाही निरंतर जारी रही।


बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। भारी वर्षा के बीच श्रद्धालु छतरियों, रेनकोट्स और पॉलीथिन की सहायता से माता के दर्शन हेतु निरंतर आगे बढ़ते रहे। कटड़ा से भवन तक के मार्गों पर जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई और कई स्थानों पर सड़कों पर पानी का तेज बहाव देखा गया, जिससे यात्रियों को फिसलन व कीचड़ के कारण अत्यंत सावधानीपूर्वक चलना पड़ा। हालांकि अधिकांश श्रद्धालु प्राचीन मार्ग से ही भवन की ओर बढ़ रहे थे। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मार्गों की स्थिति सुधारने और जल निकासी व्यवस्था बेहतर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने सफाई कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को अतिरिक्त रूप से तैनात किया है, जो लगातार रास्तों की निगरानी करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे तक जम्मू-कटड़ा क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे मौसम अपडेट लेकर ही यात्रा की योजना बनाएं और बारिश से बचाव के साधन अवश्य साथ रखें। श्रद्धालुओं की अटूट आस्था को देखते हुए कहा जा सकता है कि मौसम की परवाह किए बिना मां वैष्णो देवी के दरबार तक पहुंचने का उनका संकल्प कभी डगमगाता नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें