कटड़ा। सनातन धर्म सभा की ओर से प्रसिद्ध शिव दर्शन मंदिर में शनिवार को कीर्तन का आयोजन कर मां वैष्णो देवी की आराधना की गई। लोगों ने फिर से यात्रा शुरू होने की प्रार्थना की।
मंदिर के मुख्य पुजारी सुरेंद्र पुजारी के सानिध्य में भव्य आरती की गई। सभा के सदस्यों के साथ नगर वासियों ने किसी तरह की भूल चूक को लेकर मां वैष्णो देवी से क्षमा याचना की।सनातन धर्म सभा के वरिष्ठ सदस्य अजय शर्मा, रतन शर्मा, प्रवीण सिंह, सुशील शर्मा, हेमंत पादा राकेश दुबे, राजेंद्र मेंगी, अश्वनी कटोच आदि मौजूद रहे। संवा द