कटड़ा। कटड़ा क्रिकेट अकादमी की ओर से समर कप नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में करवाया जा रहा है। इसे लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में जम्मू कश्मीर की 16 टीमें हिस्सा लेंगी और दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
टूर्नामेंट के विजेता को एक लाख रुपये नकद पुरस्कार जबकि उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा हर मैच में मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को मैन ऑफ द सीरीज के रूप में 5100 रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
आयोजक अनूप सिंह के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में अनुशासन और खेल भावना को प्राथमिकता दी जाएगी। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाले क्रिकेट महाकुंभ को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह बना हुआ है।