रियासी। अरनास-माहौर मार्ग पर सलाल कोटली में रविवार सुबह डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पता चला है कि मोड़ काटते हुए डंपर पलट गया। दुर्घटना में चालक मोहम्मद आलम (33) पुत्र नूर इलाही निवासी अंजी कयाला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में लाया जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद