संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) कटड़ा ने मंगलवार को कहा कि डॉ. पंकज विश्वास को मेंटर ऑफ द ईयर पुरस्कार मिलना विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की पीओएसएसईई परियोजना के अंतर्गत आईआईटी बांबे ने उन्हें यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया है।
डॉ. विश्वास को उनके उत्कृष्ट समर्पण और असाधारण मार्गदर्शन के लिए मेंटर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रतिभा को पोषित करने और शिक्षा में ओपन-सोर्स टूल्स को अपनाने को बढ़ावा देने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान करता है। डॉ. पंकज ने इस सम्मान के लिए आईआईटी बांबे और शिक्षा मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त किया और इन पुरस्कारों को अपने छात्रों सहयोगियों और विश्वविद्यालय समुदाय को समर्पित किया।