फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा में हृदय गति रुकने से श्रद्धालु की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा । मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए बीते शनिवार देर शाम भवन पर पहुंचे एक श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। श्रद्धालु की पहचान उपेंद्र पोद्दार (70) निवासी मोहिउद्दीन नगर समस्तीपुर, बिहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक उपेंद्र पोद्दार परिवार के साथ मां वैष्णो देवी की यात्रा के लिए पहुंचे थे। भवन पर गेट नंबर तीन के पास कतार में खड़े थे कि अचानक सीने में दर्द होने के चलते वह अचेत हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस के साथ ही श्राइन बोर्ड के कर्मियों ने उन्हें भवन परिसर में स्थित डिस्पेंसरी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने हृदय गति रुक जाने के कारण उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के लिए शव को कटड़ा सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें