फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पैरा-आर्चरी वर्ल्ड रैंकिंग टूर्नामेंट के पदक विजेता का सम्मान

विज्ञापन
सीईओ श्राइन बोर्ड मेडल जीत कर आने के बाद राकेश कुमार को सम्मानित करते हुए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन कुमार वैश्य ने शुक्रवार को श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तैयार हुए विशिष्ट पैरा-आर्चर राकेश कुमार को सम्मानित किया।
राकेश कुमार ने हाल ही में नोवे मेस्तो चेक गणराज्य में सम्पन्न पैरा-आर्चरी वर्ल्ड रैंकिंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक (दो स्वर्ण और एक कांस्य) जीतकर भारत की कुल 10 पदकों की उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सीईओ ने राकेश कुमार को माता वैष्णो देवी जी की पवित्र चुनरी और प्रसाद देकर प्रशंसा स्वरूप सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि राकेश कुमार अर्जुन पुरस्कार 2024 के विजेता हें।
विज्ञापन

उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरंतर उत्कृष्ट कौशल और समर्पण का परिचय देकर देश और जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। सीईओ ने उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि माता वैष्णो देवी जी के आशीर्वाद, अत्याधुनिक सुविधाओं, विशेषज्ञ कोचिंग और खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता से श्राइन बोर्ड का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरंतर सफलता दिलाता रहेगा।
श्राइन बोर्ड जो उपराज्यपाल जम्मू-कश्मीर की अध्यक्षता में कार्यरत है, युवाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा रहा है जहां आधुनिक बुनियादी ढांचा और संसाधन उपलब्ध हैं ताकि उभरते खिलाड़ी आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में अतिरिक्त सीईओ आलोक कुमार मौर्य, संयुक्त सीईओ सतीश कुमार शर्मा, सहायक सीईओ ध्रुव गुप्ता के साथ विभिन्न खेल विधाओं के कोच भी उपस्थित थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें