फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भूस्खलन से रेल मार्ग बंद, श्रद्धालु बसों से पहुंच रहे जम्मू

Sat, 30 Aug 2025 12:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
ट्रेन मार्ग का युद्ध स्तर पर चलता हुआ कार्य। संवाद
विज्ञापन
मां वैष्णो देवी यात्रा बंद, श्राइन बोर्ड प्रशासन ने 31 अगस्त तक यात्रा स्थगित रखने का लिया फैसला
विज्ञापन

कटड़ा । कटड़ा में मां वैष्णो देवी यात्रा पूरी तरह से ठप पड़ी है। लगातार भारी बारिश और भूस्खलन के चलते रेल मार्ग बंद पड़ा है। वहीं भवन मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए श्राइन बोर्ड प्रशासन ने 31 अगस्त तक यात्रा स्थगित रखने का फैसला लिया है।
इस कारण देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार रेल मार्ग बंद होने के कारण अधिकांश श्रद्धालु बसों और निजी वाहनों से जम्मू की ओर रुख कर रहे हैं। इनमें से कई श्रद्धालु कटड़ा में केवल इस उम्मीद से ठहरे हुए हैं कि जल्द मार्ग बहाल हो और मां के दरबार के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो सके।
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन और श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अनावश्यक भीड़भाड़ से बचते हुए सुरक्षित स्थानों पर ही ठहरें। श्राइन बोर्ड ने साफ कर दिया है कि मौसम की स्थिति सामान्य होने के बाद यात्रा 31 अगस्त के बाद ही खोली जाएगी। फिलहाल कटड़ा में दो से चार हजार श्रद्धालु रुके हुए हैं। इनमें से कई श्रद्धालु यही कह रहे हैं कि वे घर से इतनी दूर आए हैं तो दर्शन किए बिना लौटना नहीं चाहेंगे।
विज्ञापन

बिहार से दर्शनों को आए मोहन यादव, सुनीता और मयंक यादव का कहना है कि हम वीरवार शाम को ही कटड़ा पहुंचे हैं और दर्शन करके ही वापस लौटेंगे। यूपी के मुजफ्फरपुर से दर्शनों को आए पुनीत कुमार, सुनील कुमार, रेखा देवी और ममता का कहना है कि हम शुक्रवार सुबह ही धर्मनगर पहुंचे हैं। दो दिन यहीं रुकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें